बाइबिल

  • यशायाह अध्याय-62
0:00
0:00
किताबें दिखाओ
1
सिय्योन के निमित्त मैं चुप न रहूँगा, और यरूशलेम के निमित्त मैं चैन न लूँगा, जब तक कि उसकी धार्मिकता प्रकाश के समान और उसका उद्धार जलती हुई मशाल के समान दिखाई न दे।
2
तब जाति-जाति के लोग तेरा धर्म और सब राजा तेरी महिमा देखेंगे, और तेरा एक नया नाम रखा जाएगा* जो यहोवा के मुख से निकलेगा। (प्रका. 2:17, प्रका. 3:12)
3
तू यहोवा के हाथ में एक शोभायमान मुकुट और अपने परमेश्‍वर की हथेली में राजमुकुट ठहरेगी।
4
तू फिर त्यागी हुई न कहलाएगी, और तेरी भूमि फिर उजड़ी हुई न कहलाएगी; परन्तु तू हेप्सीबा और तेरी भूमि ब्यूला* कहलाएगी; क्योंकि यहोवा तुझसे प्रसन्‍न है, और तेरी भूमि सुहागन होगी।
5
क्योंकि जिस प्रकार जवान पुरुष एक कुमारी को ब्याह लाता है, वैसे ही तेरे पुत्र तुझे ब्याह लेंगे; और जैसे दुल्हा अपनी दुल्हन के कारण हर्षित होता है, वैसे ही तेरा परमेश्‍वर तेरे कारण हर्षित होगा।
6
हे यरूशलेम, मैंने तेरी शहरपनाह पर पहरूए बैठाए हैं; वे दिन-रात कभी चुप न रहेंगे। हे यहोवा को स्मरण करनेवालों, चुप न रहो, (यहे. 3:17-21, इब्रा. 13:17)
7
और जब तक वह यरूशलेम को स्थिर करके उसकी प्रशंसा पृथ्वी पर न फैला दे, तब तक उसे भी चैन न लेने दो।
8
यहोवा ने अपने दाहिने हाथ की और अपनी बलवन्त भुजा की शपथ खाई है: निश्चय मैं भविष्य में तेरा अन्न अब फिर तेरे शत्रुओं को खाने के लिये न दूँगा, और परदेशियों के पुत्र तेरा नया दाखमधु जिसके लिये तूने परिश्रम किया है, नहीं पीने पाएँगे;
9
केवल वे ही, जिन्होंने उसे खत्ते में रखा हो, उसमें से खाकर यहोवा की स्तुति करेंगे, और जिन्होंने दाखमधु भण्डारों में रखा हो, वे ही उसे मेरे पवित्रस्‍थान के आँगनों में पीने पाएँगे।
10
जाओ, फाटकों में से निकल जाओ, प्रजा के लिये मार्ग सुधारो; राजमार्ग सुधारकर ऊँचा करो*, उसमें से पत्थर बीन-बीनकर फेंक दो, देश-देश के लोगों के लिये झण्डा खड़ा करो।
11
देखो, यहोवा ने पृथ्वी की छोर तक इस आज्ञा का प्रचार किया है: सिय्योन की बेटी से कहो, “देख, तेरा उद्धारकर्ता आता है, देख, जो मजदूरी उसको देनी है वह उसके पास है और उसका काम उसके सामने है।” (मत्ती 21:5, प्रका. 22:12)
12
और लोग उनको पवित्र प्रजा और यहोवा के छुड़ाए हुए कहेंगे; और तेरा नाम ग्रहण की हुई अर्थात् न-त्यागी हुई नगरी पड़ेगा।
 

आध्यात्मिक, आचरणीय, सत्य वचन अब हिंदी में गहरे बाइबिल अध्ययन में सहायता के लिए ढेर सारे मसीही लेख, किताबें, अद्भुत संसाधन और बहुत कुछ हैं यहां जानें कि झूठे उपदेशकों और आलोचकों को शास्त्रसम्मत उत्तर कैसे दें हम आपके लिए नए नए लेख और किताबें लाते हैं यदि आप इस वेबसाइट पर प्रकाशित संसाधनों से आशीष पा रहे हो, तो इसे अपने सभी परिचितों के साथ शेयर करें।

नई पुस्तकों, लेखों, वीडियो और ऑडियो पुस्तकों का विवरण आपको ईमेल किया जाएगा।

महत्वपूर्ण नोट : बाइबिल प्रवक्ता कभी भी किसी से आर्थिक मदद नहीं मांगते; यदि कोई बाइबिल प्रवक्ता के नाम पर वित्तीय सहायता मांगता है, तो कृपया हमें उसका विवरण बताएं। इस चेतावनी पर ध्यान दिए बिना बाइबिल प्रवक्ता सेवा के लिए अपेक्षित किसी भी वित्तीय सहायता के लिए बाइबिल प्रवक्ता जिम्मेदारी नहीं लेता